Ghansyam Sharma / Tue, Jan 16, 2024 / Post views : 142
केशकाल। पत्रिका लुक ( राजमन नाग)
अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में रामलला के मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगा। इस दिन छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है । वहीं राम भक्तों को अक्षत कलश यात्रा के माध्यम से अयोध्या आने का न्यौता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 जनवरी को फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत
उरन्दाबेड़ा पहुंची। इस अक्षय कलश शोभायात्रा का भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आपको बतादें कि 16 जनवरी को ग्राम उरन्दाबेडा़ में अक्षय कलश शोभायात्रा पहुंची जिसे गांव में धूमधाम से माता हिंगलाजीन मंदिर से निकालकर पूरे ग्राम में शोभायात्रा निकाली गईं इस अक्षय कलश यात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए । शोभायात्र के बाद श अक्षत कलश को शीतला माता मंदिर में रखा गया है। इस दौरान हेमचंद देवांगन, निर्मल नाग, शंकरलाल शार्दुल, परमेश्वर सेठिया, भकचंद जैन, लोकचंद जैन, शिवलाल जैन, रामचरण जैन मायाराम सेठिया राजेश्वर जैन अश्वन जैन सुनील जैन, शिवराम जैन, दीपक नाग, मनसा मराठी, सहित सभी माताएं एवं ग्रामीण जन शोभायात्रा में शामिल हुई।
सोत्र- राजमन नाग संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन