Ghansyam Sharma / Wed, Jun 15, 2022 / Post views : 161
राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम देने ज्ञापन- अखिल भारतीय आदिवासी महासभा
कोंडागांव पत्रिका लुक।
अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश मंडावी ने बडगई कि घटना पर विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को कहा बडगई गांव में घटित घटना की अखिल भारतीय आदिवासी महासभा कडी निंदा करती है।मामले को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम जल्द ज्ञापन सौंपेंगा।आदिवासी बेटी बहनों की अस्मिता की सुरक्षा में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम हो रही, जिले के ग्राम बडगई में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना शनिवार को घटित होना और घटना घटित होने के 4 दिनों बाद मामले से संबंधित चंद लोगों की मंगलवार को गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा। साथ ही महिलाओं बहनों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में है।
वहीं गांव में बैठक आयोजित कर बैठक का रजिस्टर में विवरण दर्ज करने के बाद भी महिला के बयानों के आधार पर लोगों की गिरफ्तारी कहां तक उचित है पुलिस को तत्काल वह रजिस्टर सहित घटना के दिन उपस्थित सभी लोगों का मोबाइल जांच में लेकर वायरल फोटो वीडियो में दिखाई दे रहे तमाम लोगों से पूछताछ कर संबंधित सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, चाहे वह जनप्रतिनिधि हो ग्रामीण व महिलाएं ही हो। जिससे इस तरह के करतूत करने की कोई भी हिमाकत ना कर सके।लेकिन जांच के बहाने अनावश्यक रूप से पुलिस ग्रामीणों को परेशान ना करें। बहन के अस्मिता पर हमला होने की घटना के बाद पीड़ित बहन को जीवन यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, राज्य सरकार पीड़िता बहन के लिए आश्रय रोजगार सहित उचित आर्थिक मुआवजा राशि तत्काल घोषित करें।तथा उक्त घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी न होने से अखिल भारतीय आदिवासी महासभा उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन