Ghansyam Sharma / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 220
फरसगांव। पत्रिका लुक
सर्व आदिवासी समाज फरसगांव ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर कोर्राम ने फरसगांव रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में एक गंभीर सामाजिक प्रकरण को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 24 एवं 25 मार्च 2026 को सामने आए एक मामले में ग्राम बैलगांव (विकासखंड फरसगांव) निवासी एक यादव समाज के युवक द्वारा दो आदिवासी युवतियों को प्रेम संबंध के नाम पर अपने घर ले जाकर एक ही मंडप में दोनों से विवाह किया।
समाज के अनुसार यह कृत्य आदिवासी समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक नियमों के विपरीत है तथा इससे समाज की सांस्कृतिक गरिमा को ठेस पहुंची है। घटना के सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसार के बाद समाज में आक्रोश का माहौल है।
सर्व आदिवासी समाज, विकासखंड इकाई फरसगांव ने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपने की बात कही है। समाज ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन