Ghansyam Sharma / Thu, May 21, 2026 / Post views : 68
धान खरीदी घोटाले में राजनीतिक संरक्षण का आरोप, कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव में 1 करोड़ 53 लाख रुपये के कथित धान खरीदी घोटाले को लेकर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुलमुला धान खरीदी केंद्र में इतना बड़ा घोटाला राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में 32 लाख से अधिक क्विंटल धान खरीदी हुई, जबकि रिकॉर्ड में 96 प्रतिशत उठाव दिखाया जा रहा है, लेकिन कई केंद्रों में अब भी धान पड़ा हुआ है। कांग्रेस ने सभी 67 धान खरीदी केंद्रों की निष्पक्ष जांच, न्यायिक जांच, एफआईआर और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी कार्यकर्ता हर खरीदी केंद्र तक पहुंचकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। प्रेस वार्ता में कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन