Ghansyam Sharma / Sun, Apr 16, 2023 / Post views : 162
बस्तर ,पत्रिका लुक
शुक्रवार को सोनारपाल विद्यालय में अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत सोनारपाल श्रीमती श्यामा कुमारी ध्रुव रही, कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मुख्य अतिथि के हाथों माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,श्रीमती ध्रुव ने संबोधित करते हुए कहा डॉक्टर अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है ,विद्यालय के प्राचार्य ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के हाथों भाषण प्रतियोगिता में शामिल बच्चे पुरस्कृत हुए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक गण स्कूली बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन