Ghansyam Sharma / Sat, Mar 30, 2024 / Post views : 152
जगदलपुर। पत्रिका लुक
बस्तर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे, इस हादसे में 11 जवान सहित ड्राइवर घायल हुए हैं। सभी जवान 188 बटालियन के हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है। सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे। रतेंगा अंधा मोड़ पर एम्बुलेंस रोड से नीचे उतरने से पलट गई। घटना में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन