Ghansyam Sharma / Sat, Mar 22, 2025 / Post views : 150
कोंडागांव । पत्रिका लुक
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोंडागांव कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के टीम ने शिक्षार्थियों को आकर्षक पाउच में पीले चावल, शिक्षार्थी पर्ची व पम्पलेट देकर अधिक से अधिक लोगों को महापरीक्षा अभियान में आने का न्योता दिया गया। आपको बतादेंकि कोंडागांव जिले में भी राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा के आयोजन की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। इसमें 200 घंटे के अध्यापन कार्य एवं सात अध्याय पूर्ण करने वाले असाक्षरों को आकलन हेतु शामिल किया गया है। इसके लिए जिले में 362 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 23 मार्च 2025 रविवार को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी तथा मूल्यांकन भी केंद्र में ही होगा।
सोत्र prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन