Ghansyam Sharma / Sun, Mar 5, 2023 / Post views : 143
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
हड़ताल में शामिल होने केशकाल जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्राम गारका के पास अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मारी, दुर्घटना में दोनो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अरंडी तेंदूभाटा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रोपदी जायसवाल,गंगा जायसवाल हड़ताल में शामिल होने मोटरसाइकिल से केशकाल जा रहे थे, उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गारका के पास अज्ञात कार चालक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीछे से ठोकर मारी, चपेट में आकर दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुई । गंभीर हालत में जिन्हें उपचार के लिए केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।सूचना पर केशकाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन