Ghansyam Sharma / Wed, Apr 2, 2025 / Post views : 197
यूनिफॉर्म (साड़ी) की शिकायत लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की जिला अध्यक्ष पुष्पा रॉय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने 2 अप्रैल, 2025 को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2024 में शासन द्वारा दी गई यूनिफॉर्म साड़ी की शिकायत की। अध्यक्ष
पुष्पा रॉय ने बताया कि साड़ी पारदर्शी और निम्न स्तर की है, जिसके कारण महिला होने के कारण उन्हें पहनने में असहजता महसूस हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि वे इस पारदर्शी साड़ी को यूनिफॉर्म के तौर पर नहीं पहनना चाहतीं और बिना यूनिफॉर्म के ही कार्य करेंगी। उन्होंने मांग की कि या तो उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाली यूनिफॉर्म साड़ी दी जाए,
अन्यथा उन्हें बिना साड़ी के ही काम करने की अनुमति दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी यूनिफॉर्म साड़ी पहने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं, की यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करें, यूनिफॉर्म नहीं पहन कर कार्य करने पर वेतन काटने की बात की जाती है। शासन से हमारी यही मांग हैं की अच्छी गुणवत्ता वाली यूनिफॉर्म दिया जाए नहीं तो हम शासन से दिए गए यूनिफॉर्म साड़ी को नहीं पहनेंगे।
देखें वीडियो----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन