Ghansyam Sharma / Mon, Mar 10, 2025 / Post views : 145
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को नगर के डी एन के मैदान में एक दिवसीय हड़ताल पर रही और केंद्रीय मंत्री ,राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग के कलेक्टर के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की मांग है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने, शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक जीने लायक 21हजार रुपए वेतन प्रदान करने , सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा के रूप में पेंशन, समूह बीमा की सुविधा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता के क्रम में सुपरवाइजर के पद पर सीधे पदोन्नति देने,वर्तमान नवनियुक्त कार्यकर्ता सहायिकाओं जिनकी सेवाएं 10 से 25 वर्ष हो चुके हैं सेवा अनुभव के आधार पर मानदेय में अंतर, संघ की पदाधिकारी सुमन यादव के बर्खास्तगी को समाप्त कर उन्हें सेवा में वापस लेने सहित अन्य मांग शामिल है। मांग पूरी नहीं होने उग्र आंदोलन करने की बात कही है।
देखें वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन