Ghansyam Sharma / Mon, Jan 23, 2023 / Post views : 154
स्वनो की नसबंदी,व उचित चिकित्सकीय देखभाल पर की गई चर्चा
कोंडागांव पत्रिका लुक।
रविवार शाम शांति फाउंडेशन के कार्यालय में नगर कोंडागांव के पशु प्रेमियों की एक बैठक आयोजित हुई थी, उक्त बैठक में जिला मुख्यालय के पशु प्रेमी शामिल हुए थे जिसमें लगातार स्वनो की जनसंख्या बढ़ने के चलते उन्हें भोजन पानी की समुचित सुलभता नही होने पर चर्चा करते उनके नसबंदी के लिए कार्य योजना बनाने पर चर्चा हुई, सर आप जहां खड़े हो मैं आपको देख हितेश मिश्रा सर्जन शामिल रहे जहां उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के घुमंतू जानवरों में चर्म रोग व खुजली जैसी अन्य बीमारी के दवाई के लिए उनसे कोई भी व्यक्ति सीधे संपर्क करें दवाई प्राप्त कर सकते हैं वही पशु प्रेमियों ने कहा कि पशुओं की आक्रामकता यदा-कदा देखने को मिलती है जिस से बचाव का एक ही रास्ता है पशुओं से प्रेम व्यवहार व उन्हें भोजन प्रदाय करना। उक्त बैठक में डॉ हितेश मिश्रा,यतीन्द्र छोटू सलाम, नवीन चौरडिय़ा अनिता श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव, भावेश यादव, सिमरन आहूजा उमंग चोपड़ा , शकील रजा पुष्पराज सिंह चौहान व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन