Ghansyam Sharma / Thu, Dec 21, 2023 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
21 दिसम्बर को थाना विश्रामपुरी का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, वाय अक्षय कुमार कोण्डागांव के द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान थाना के समस्त अभिलेखों ,मालखाना एवं उपलब्ध आम्र्स एम्युनेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश व सुझाव दिया गया। तत्पश्चात् पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का दरबार लगाया गया जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं का समाधान जल्द ही करने हेतु आश्वासन दिया गया एवं मजबूत पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना परिसर का भ्रमण कर अधिकारी/कर्मचारी आवास का निरीक्षण भी किया गया तथा पुराने एवं जर्रर आवास कीे मरम्मत एवं दुरूस्त करने का आश्वासन पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री भूपत सिंह धनेश्री ,थाना प्रभारी संजय वट्टी स्टेनो डी.पी.नाग व थाना के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन