Ghansyam Sharma / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 182
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़मा का है, जहां ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। फरार ट्रक की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन