Ghansyam Sharma / Sat, Jun 15, 2024 / Post views : 150
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
एनएच 30 में ट्रेलर व ट्रक की हुई जबर्दस्त टक्कर एक की मौत । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दुधगाव के पास शनिवार की दोपहर 1 बजे ट्रेलर व ट्रक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनटी 8386 जगदलपुर से राजधानी की ओर कोयला भरकर जा रहा था। वही ट्रेलर क्रमांक एमएच 14 ईएम 7018 महेन्द्रा कम्पनी की 6 नई वाहनों को लोडकर नासिक से जगदलपुर की ओर जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया, मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस एनएच में लगी जाम को हटवाकर यातायात बहाल कर घटना की विवेचना में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन