Ghansyam Sharma / Sat, Apr 4, 2026 / Post views : 196
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने शनिवार को डोंगरीगुड़ा स्थित कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फैक्ट्री में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया और वहां कार्यरत महिलाओं को मिल रहे रोजगार के अवसरों की सराहना की।
इसके बाद कमिश्नर ने सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण कर उपलब्ध पुस्तकों एवं युवाओं के लिए अध्ययन सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद विद्यार्थियों से संवाद कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार मनोज रावटे, पुनेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन