Ghansyam Sharma / Sun, Jun 11, 2023 / Post views : 146
बस्तर। पत्रिका लुक ( जितेंद्र कुमार तिवारी)
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर से आज रविवार को उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी के नेतृत्व में आए 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बस्तर गोंचा महापर्व-2023 में शामिल होने आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने
विधायक बस्तर श्री बघेल को स्मृति चिन्हके रूप मे भगवान जगन्नाथ सुभद्रा बालभद्र की काष्ट प्रतिमा 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के द्वारा भेंट की गईं और बस्तर गोंचा महापर्व में आने का न्यौता सहर्ष स्वीकार किया। श्री खम्बारी ने विधायक श्री बघेल को बताया कि 614 वर्षों से मनाए जा रहे इस गौरवशाली महापर्व का आयोजन इस वर्ष भी 20 जून से आरभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन