Ghansyam Sharma / Fri, Apr 7, 2023 / Post views : 158
मामला ग्राम बांसकोट में स्तर हीन सड़क निर्माण का
कोंडागांव। पत्रिका लुक
केशकाल विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बांसकोट में गुणवत्ता हीन सीसी सड़क निर्माण मामले की कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत व समाचार प्रकाशन बाद जिला पंचायत कोंडागांव ने पत्र क्रमांक 2465 दिनांक 3 अप्रैल को जारी कर बांसकोट में नवनिर्मित सीसी सड़क की जांच के लिए टीम गठित की है ,जिला पंचायत द्वारा जांच टीम गठित करने की भनक लगते ही जांच टीम के गांव पहुंचने से पहले ही बांसकोट में सीसी सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार सड़क की लीपापोती में जुट चुका है। शुक्रवार सुबह से ही सड़क में मरम्मत का कार्य जारी है, नवनिर्मित सीसी सड़क के ऊपर फिर से गिट्टी सीमेंट की परत चढ़ाई जा रही है। जो स्थानीय ग्रामीणों के बीच भी जनचर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि ग्रामीणों ने बताया उक्त सड़क को लेकर पहले भी अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने जांच व कारवाई छोड़ मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
जनपद पंचायत सीईओ ने कहां
जांच टीम गठित होते ही सड़क में लीपापोती को लेकर जब हमने जनपद पंचायत सीईओ बडेराजपुर से बात की तो उन्होंने कहां जांच टीम के सदस्य ही जानकारी देंगे हमे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। सड़क मरम्मत के बारे में पूछे जाने पर मोबाइल कट कर दिया ।
जिला पंचायत सीईओ ने कहां
वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंडागांव प्रेम प्रकाश शर्मा ने उक्त सीसी सड़क मामले को दिखवाने की बात कही।
उक्त पूरे मामले में ऐसा लगता है कि विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ही ठेकेदार को जांच की जानकारी दी गई होगी तभी तो ठेकेदार के द्वारा तीन दिन की छुट्टी में ही सीसी सड़क में अनियमिता को छुपाने के लिए लीपापोती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन