Ghansyam Sharma / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 204
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत पात्र परिवारों के खाते में राशि अंतरित की। राज्यभर के लाखों हितग्राहियों के साथ कोण्डागांव जिले के 7673 लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिला, जिनके खातों में 7 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए की राशि भेजी गई।
जिला स्तर पर इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री उसेण्डी ने कहा कि यह योजना भूमिहीन मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मजदूर परिवारों को राहत मिलेगी और उनकी आजीविका में सुधार होगा।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी योजना की सराहना करते हुए इसे श्रमिकों के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
यह योजना राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन