फरसगांव। पत्रिका लुक ( मो.शकील सिद्दीकी)
महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों पर कोण्डागांव पुलिस लगातार त्वरित और कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में एक महिला के साथ जबरन अनाचार करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक महिला ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका रिश्तेदार लंबे समय से उसके साथ जबरदस्ती और अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही घर से निकालने की धमकी भी देता है। 23 अगस्त 2025 को सुबह आरोपी शराब के नशे में महिला के घर में घुस आया और जबरन संबंध बनाने का प्रयास करते हुए उसके साथ मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर 24 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फरसगांव, महिला प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन