Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 173
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला आयुष अधिकारी डॉ. ओमकेश्वरी मारकंडेय के मार्गदर्शन में 16 अप्रैल को आयुष विभाग द्वारा स्वर्णप्राशन अभियान आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बच्चों को स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया।
यह आयुर्वेद आधारित प्रक्रिया बच्चों की प्रतिरक्षा शक्ति, बुद्धि, स्मरण शक्ति एवं शारीरिक विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से की जाती है। स्वर्णप्राशन में शुद्ध स्वर्ण भस्म, घृत एवं मधु का विशेष विधि से उपयोग किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. सी.बी. वर्मा ने अभिभावकों को इसके लाभ, विधि एवं सावधानियों की जानकारी दी तथा आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
अभियान में बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों की सहभागिता रही। इस दौरान निर्मला मेश्राम, ललिता देवांगन, शबनम बेगम, आरजू सोढ़ी, वर्षा कोर्राम, मंजू देवगन एवं योगेश्वरी देवांगन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन