Ghansyam Sharma / Thu, Nov 25, 2021 / Post views : 151
फोर्टिफाईट चावल की गुणवत्ता व भारतीय खाद्य निगम की उपलब्धियों संग भण्डारण को लेकर दी गई जानकारी
कोंडागांव। छ.ग.राज्य भण्डार गृह निगम कोंडागांव में 22 नवम्बर को आजादी अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय खाद्य निगम के वरिष्ठ अधिकारी के साथ साथ छ.ग. नागरिक आपूर्ति निगम कोंडागांव एवं छ.ग. भण्डारण गृह निगम कोंडागांव के भी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए । जिन्होने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनसमुदाय को अवगत कराया । भारतीय खाद्य निगम् मण्डल कार्यालय दुर्ग सपन कुमार सहायक महाप्रबंधक ( गु.नि. ) ने इस अवसर पर फोर्टिफाईट चावल की गुणवत्ता एवं भारतीय खाद्य निगम की उपलब्धियों एवं भण्डारण के विषय में लोगों को बताया । कोविड -19 महामारी काल कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा 24 घंटे लगातार किये गए कार्य को सहारना की गई , देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 600 लाख में टन खाद्यान्न का आबंटन
भारतीयों के हितों की रक्षा हेतु बाटे गए । इसके साथ ही डीजिटल इंडिया मुहिम के अन्तर्गत डिपों ऑनलाईन सिस्टम क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता हेतु पब्लिक डोमेन में भारतीय खाद्य निगम के सभी सीसीटीवी का लाइव टेलिकास्ट किये जाने की जानकारी दी । साथ ही अल्प पोषण एवं कुपोषण की समस्या से बच्चों व महिलाओं को राहत पहुचाने हेतु फोर्टिफाईड चांवल का उपार्जन किया गया ज्ञात हो कि भारतीय खाद्य निगम देश को खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन