Ghansyam Sharma / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 271
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वन विभाग के काष्ठागार नीलाम भवन में बाबा साहेब सेवा संस्था द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर एवं ई.वी. रामास्वामी पेरियार के छायाचित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन शिक्षा, समानता और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर शासकीय गुंडाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में द्रोणा प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2000 रुपये, सतवंती ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 1000 रुपये, जबकि दीपक दास मानिकपुरी एवं जयप्रकाश कुंजाम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 500-500 रुपये का पुरस्कार हासिल किया। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ संविधान की प्रतियां एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
. किरण नुरूटी (सहायक प्रधानाध्यापक), शशि भूषण कन्नौजे (सहायक प्रधानाध्यापक), डॉ. सुरेंद्र कुमार नाग (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी), डॉ. मनोहरन सिंह नेताम (नेताम हॉस्पिटल), विजय प्रताप सिंह (तहसीलदार मर्दापाल), राधे कृष्णा बंजारे (पूर्व तहसीलदार, संरक्षक सतनामी समाज), मोहम्मद यासीन (पूर्व अध्यक्ष मुस्लिम समाज), सतवीर सिंह गिल (सामाजिक कार्यकर्ता), संजीव मार्कंडेय (एलएलबी छात्र) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक पंचू सागर ने की। इसके अलावा संस्था से जुड़े तिलक पांडे, प्रमोद कुमार भारती, शुधराम मरकाम, अध्यक्ष भुवन मार्कंडेय, नरसिंह देव मंडावी, मन्नाराम नेताम, देवानंद चौरे, मुकेश मार्कंडेय, मंगउराम देवांगन, रमेश पोयाम, सी.एस. सोनवानी, बेलसरिया सर, सिद्धार्थ विके, वीरेंद्र टंडन, संदीप वासनिकर, संदीप कोर्राम, सिद्धार्थ महाजन, विजेंद्र मार्कंडेय, सानू मार्कंडेय, विशाल बंजारे सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन