Ghansyam Sharma / Thu, Apr 14, 2022 / Post views : 156
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कोंडागांव जिला मुख्यालय में अंबेडकर सेवा संस्थान व सर्व समाज पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला न्यायालय कोंडागांव के समीप स्थित अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थल पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाते संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया ।और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर अंबेडकर सेवा संस्था के पदाधिकारियों व सर्व समाज प्रमुखों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने देश को एकता की सूत्र में बांधने के लिए उन्होंने सामाजिक असमानता और भेदभाव को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। देश को संविधान देकर समाज के शोषित, गरीब, दलित जनता के अधिकारों को संरक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए शिक्षा प्राप्त की और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास किया और उन्हें सफलता भी मिली। अमेरिका और इंग्लैंड से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भारत में सामाजिक, राजनीतिक आंदोलन में भाग लिए।अपने विचारों को अलग-अलग पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से जनजागरण लाया।

डा. आंबेडकर ने जीवन पर समाज के कमजोर तबकों दलितों पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर विधायक मोहन मरकाम,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेम कुंवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,सर्व समाज अध्यक्ष धंसराज टंडन ,सर्व आदिवासी समाज संरक्षक सी आर कोर्राम, प्रेम सिंह नाग ,सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष बंगा राम सोढ़ी सहित पी डी विश्वकर्मा, तिलक पांडे ,बौद्ध समाज अध्यक्ष सी एल मेश्राम,देवांगन समाज अध्यक्ष मनीशंकर देवांगन, मनोज कोर्राम गांडा समाज नगर अध्यक्ष,गड़वा समाज अध्यक्ष पंचु राम सागर,सतनामी समाज अध्यक्ष शानू मार्कडेय सर्व समाज संरक्षक सी आर कोर्राम,उत्कल समाज अध्यक्ष तरुण नाग, मन्नू लाल चतुर्वेदी संरक्षक सतनामी समाज,सचिव शीतल कोर्राम,बौद्ध समाज से सुरेश पाटले,ए आर सोनपिपरे, जय किशन मारकंडे ,विशाल बंजारे, जगदीश महेश्वर, उमेश मेश्राम, जीवन नाग ,रामकुमार कोसरे, राकेश वासनी कर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी सामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन