Ghansyam Sharma / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 206
जगदलपुर। पत्रिका लुक
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नगर में सद्भावना तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।




जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बस्तर शांति का क्षेत्र है और एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।




बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से किया गया। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन