Ghansyam Sharma / Wed, Oct 22, 2025 / Post views : 186
केशकाल/विश्रामपुरी। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
कोण्डागांव ज़िले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत विकासखंड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत बालेंगा से पातरीपारा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क आखिरकार सुधर गई। बीते 16 अक्टूबर को इस मार्ग की बदहाल स्थिति पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और पंचायत ने तत्परता दिखाई।
ग्राम पंचायत बालेंगा के सरपंच सुकमन मरकाम ने ग्रामीणों की मदद से स्वयं पहल करते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी डालकर सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत की। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती थी, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता था। यह मार्ग ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी को जोड़ता है और इसके खराब होने से आसपास के कई ग्राम — हरवेल, बालेंगा, पातरीपारा, लिहागांव, पारोंड और मैनपुर — सीधे प्रभावित हो रहे थे।
खबर प्रकाशित होने के मात्र पाँच दिन के भीतर मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों ने सरपंच के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की खबर से प्रशासन तक आवाज़ पहुँची और राहत मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य स्थायी रूप से किया जाए तो आने वाले वर्षों में इस मार्ग से जुड़े गाँवों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन