Ghansyam Sharma / Thu, Jun 15, 2023 / Post views : 165
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल ने कांग्रेस सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि केवल विज्ञापनों में ही सरकार बड़े-बड़े व ऊंचे-ऊंचे दावा कर रही है पर जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार विज्ञापनों में 65 प्रकार के वनोपज खरीदी का दावा किया जा रहा है हकीकत कुछ और ही बया कर रही है, राज्य सरकार किसी भी प्रकार का वन उपज खरीदी नहीं कर रहा है। साल बीज खरीदी करने का समय है सरकार ने 18 रुपया किलो कीमत निर्धारण की है किंतु खरीदी नहीं होने के कारण बिचोली व्यापारी 12 रुपए किलो के भाव से खरीदी कर रहे हैं। झूठे वादे और भ्रष्टाचार की सरकार है अपने आप को किसान हितेषी जन-जन का प्रिय दिखाने का जो विज्ञापन कर रही है उसे छत्तीसगढ़ की जनता
भली-भांति जान चुकी है यह सरकार छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार कर रही है। इनकी पहली महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की हकीकत पूर्ण रूप से जनता के सामने आ गई है कोई भी कांग्रेसी नेता अब नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का दम नहीं भरता जिसके नाम पर सरकार बनाई वही योजना पूरे प्रदेश में फेल हो गई भ्रष्टाचार इस कदर छाया हुआ है कि जहां देखो भ्रष्टाचार है इनके अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार के मामले में ईडी के चक्कर काट रहे । विज्ञापनों में वनोपज खरीदी के बड़े-बड़े पोस्टर टीवी पर विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं जिस पर न जाने कितने करोड़ का खर्च किया गया होगा जमीनी हकीकत है कि किसी भी प्रकार का वन उपज खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार नहीं कर रही है । धान खरीदी को ही वनोपज खरीदी मानती होगी । कहां ले रही है सरकार कोई स्थान तो दिखाओ जहां आप साल बीज,ईमली, टोरा, महुआ, राई, कोदो कुटकी लेते हो सरकार । इनसे कुछ पूछो तो इनको बस एक ही जवाब आता है कि पिछले 15 साल भाजपा ने क्या किया । यह भूल जाते हैं सरकार भाजपा की नहीं है आज कांग्रेस की सरकार है । अब जनता का समय आ गया है अब जनता जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन