Ghansyam Sharma / Wed, Apr 13, 2022 / Post views : 148
कोंडागांव पत्रिका लुक।
मनरेगा की संविदा हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को समर्थन देने बाल सिंह बघेल आज हड़ताल स्थल पर पहुंचे। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र मात्र सत्ता हाशिल करने का एक हथियार था। आज जिनके बदौलत सत्ताधारी हुए हो उन्हें ही भूल गए , भूले बात भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार आज समय आपका हैं कल समय नहीं रहेगा। जिन्होंने बैठाया वे ही सत्ता से बाहर कर देंगे। शर्म करो सत्ता में आने के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अपना वादा पूरा नही करने के कारण आज मनरेगा के संविदा कर्मी हड़ताल पर बैठने को विवश हो हुए हैं। मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायत की कार्य व्यवस्था ठप पड़ गई है। बलसिंग बघेल ने आगे कहा कि यही सही मौसम है जिसमें अधिकतम ग्रामीणों को रोजगार मिलता है सरकार मनरेगा कर्मचारियों की बात न मानकर ग्राम पंचायत के मजदूरों को मजदूरी देने में विफल हो रही है । कांग्रेस सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए और घोषणा पत्र में किए गए एक एक वादों को पूरा करना चाहिए तत्काल मनरेगा के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हड़ताल जल्द खत्म कराने का कोई उपाय नहीं कर रही है । हड़ताल के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी सरकार द्वारा हड़ताली कर्मचारी अधिकारियों का कोई सुध नहीं लिया जा रहा बल्कि सत्ता में आने के लिए इन्हें हड़ताली कर्मचारियों को सरकार ने सर आंखों पर बिठाया था और आज अपने वादों को सत्ता के नशे में आकर कांग्रेस सरकार यह भूल गई है । समर्थन देने दौरान बलसिंग बघेल साथ खेमचंद नेताम जिला पंचायत सदस्य के साथ सहित अन्य सहयोगी साथी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन