Ghansyam Sharma / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 184
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित विश्व बंजारा दिवस पर विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन का आयोजन अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज के समृद्ध इतिहास और व्यापार में उनके योगदान पर जोर दिया, साथ ही बंजारा समाज के प्रति अपनी सम्मान की भावना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत बंजारा समाज के आराध्य श्री गुरुनानक देव और संत सेवालाल महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की। उन्होंने बंजारा समाज को विश्व बंजारा दिवस की शुभकामनाएं दी और बंजारा समाज के आदर्श व्यक्तित्वों, जैसे कि लखी शाह जी की ओर भी संकेत किया। मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज से अपने व्यक्तिगत संबंधों को भी साझा किया और बताया कि उनके गांव बगिया में बंजारा समाज के लोगों का एक बड़ा समुदाय निवास करता है। उन्होंने बंजारा समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इस आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट होने का अवसर मिलने की बात कही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं और बहनों को सहायता राशि, और किसानों के लिए धान की खरीद दर में वृद्धि व छत्तीराज्य व केंद्र की जनकल्यानी योजनाओ बारे बारे में जनकारी दी।
सोत्रdprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन