Ghansyam Sharma / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 197
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रथम बैच में स्व सहायता समूह की 32 महिलाओं के लिए ‘बैंक सखी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, रामदई नाग एवं जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक टेकाम ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। इस प्रशिक्षण केन्द्र से जिले में आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलेगी।
कलेक्टर पन्ना ने कहा कि महिलाओं के प्रशिक्षण से शुरुआत होना सकारात्मक पहल है। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।
कार्यक्रम को नरपति पटेल और नंदलाल राठौर ने भी संबोधित किया। इस दौरान पंचायत विभाग, बैंकिंग संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन