Ghansyam Sharma / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 244

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला मुख्यालय के विकास नगर मैदान में आज जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
मुख्य अतिथि ने पुलिस परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का संदेश उपस्थित जनसमूह के समक्ष पढ़कर सुनाया। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।
समारोह के दौरान पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन