Ghansyam Sharma / Sat, Apr 4, 2026 / Post views : 190
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वन मंत्री केदार कश्यप शनिवार को जिले के सुदूर ग्राम केजंग पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 1.20 करोड़ रुपए के 11 विकास कार्यों की सौगात दी और विभिन्न पंचायतों में सड़क, भवन व अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी माओवाद से प्रभावित थे, वे अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और बस्तर संभाग भयमुक्त होकर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार मिलेगा। स्वीकृत कार्यों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क, मुरमीकरण, सांस्कृतिक भवन शेड और शौचालय निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन