Ghansyam Sharma / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का नगर के ऑडिटोरियम में सोमवार को आगाज हुआ।जनजातीय कल्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।कार्यक्रम में तीन दिनों तक अलग अलग विधाओं विधाओं का प्रदर्शन होगा। जनतातीय नृत्य, जनजातीय गीत, जनजातीय वाद्ययंत्रो का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला ,जनजातीय पेय प्रदार्थ एवं व्यंजनो का प्रदर्शन
शामिल है। डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव रश्मि पोया के मुताबिक विलुप्त होने वाली जनजातीय कल्चर को बढ़ावा देने बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा।इसमें नृत्य गीत आदि सात विधाओं का प्रदर्शन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने बताया कि आधुनिक दौर में आज बस्तर के आदिवासियों की संस्कृति को बचाये रखने के लिए राज्य सरकार के द्वारा बस्तर पंडुम कार्यक्रम का आयोजन किया
गया हैं इस आयोजन में जनतातीय नृत्य,, जनजातीय गीत, जनजातीय वाद्ययंत्रो का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला का ,जनजातीय पेय प्रदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन किया जाएगा। जसकेतु उसेंडी नगर पालिका उपाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय की सरकार के द्वारा बस्तर के
आदिवासी के रीति रिवाज व संस्कृति को बचाने व उसको बढ़ावा देने के लिए बस्तर पंडुम उत्सव का आयोजन किया गया हैं जिससे हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लोगों को यहां की संस्कृति के बारे में जानकारी भी मिलेगी। यह उत्सव तीन तीनो तक चलेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन