Ghansyam Sharma / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 225
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का महाधिवेशन रायपुर में संपन्न
प्रदेशभर के पत्रकारों व कलाकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का भव्य महाधिवेशन राजधानी रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए पत्रकार साथियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख कलाकारों में मीर अली मीर (सुप्रसिद्ध गीतकार एवं कवि, रायपुर – “नंदा जाहि का रे”), शशिभूषण ‘स्नेही’ (हास्य, व्यंग्य एवं गीत), ईश्वर साहू ‘बंधी’ (सुप्रसिद्ध गीतकार व चित्रकार, रायपुर) तथा बस्तर संभाग से सुप्रसिद्ध गीतकार सिद्धार्थ महाजन शामिल रहे। सभी कलाकारों को छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक श्री टी.एस. कंवर द्वारा शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
महाधिवेशन के दौरान प्रदेशभर से आए मीडिया पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की संगठनात्मक शक्ति, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर संरक्षक श्री टी.एस. कंवर का भी स्वागत व सम्मान किया गया।
श्री कंवर ने महाधिवेशन में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं कलाकारों के साथ फोटो सत्र के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन