Ghansyam Sharma / Sun, May 24, 2026 / Post views : 86
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने प्रशासन से ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रखने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार कोण्डागांव का तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन परेशान हैं। तेज धूप में लोगों को ट्रैफिक सिग्नल पर हरिबत्ती का इंतजार करते हुए खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 25 मई से नवतपा शुरू होने वाला है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए मानसून आने तक शहर के ट्रैफिक सिग्नलों को बंद रखा जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन