Ghansyam Sharma / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 400
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
गुड फ्राइडे के अवसर पर सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ क्रूस रास्ता (वे ऑफ क्रॉस) का आयोजन किया गया। यह दिवस ईसाइयों के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने और उनके बलिदान को याद किया जाता है।
इस अवसर पर चर्च में उपस्थित विश्वासियों ने क्रूस उठाकर 14 स्थानों पर रुक-रुककर प्रभु यीशु के दुखभोग को स्मरण किया और प्रार्थनाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान बाइबिल वचनों का पाठ किया गया, जिसमें यीशु की गिरफ्तारी, अपमान, पीड़ा और अंत में मानवजाति के पापों के लिए उनके बलिदान को याद किया गया।
विश्वासियों ने प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम, क्षमा और मानवता के उद्धार के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, करुणा और क्षमा की भावना अपनाने की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को ईसाई धर्मावलंबी ईस्टर का पर्व मनाएंगे, जो प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का प्रतीक है और ईसाई विश्वास का आधार माना जाता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन