Ghansyam Sharma / Thu, May 21, 2026 / Post views : 64
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भगवती पटेल को कोण्डागांव जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। भगवती पटेल पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और सक्रिय महिला नेत्री के रूप में पहचान रखती हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन