Ghansyam Sharma / Wed, May 24, 2023 / Post views : 144
श्री बटुक भैरव जयंती पोस्टर का हुआ विमोचन
बाप । पत्रिका लुक
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 मई को भैरव जयंती का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। आपको बतादें कि बाप कस्बे के मेगराजसर तालाब पर स्थित श्री बटुक भैरव मंदिर में 30 मई मंगलवार को भैरव जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक समिति ने बताया
श्री भैरव जयंती आयोजन समिति के नरेश शर्मा ने अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भैरव जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। लगातार 9 वीं बार भैरव जयंती का आयोजन हो रहा । नरेश शर्मा ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि 30 मई मंगलवार को भैरव बाबा का तेल अभिषेक व पूजा होगी। रात्रि में श्री बटुक भैरव मंदिर व तालाब परिसर में जागरण का आयोजन होगा जिसमे बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मलित होते हैं।
जागरण में शामिल होंगे ये कलाकार
भैरव जयंती के अवसर पर रात्रि में श्री बटुक भैरव मंदिर व तालाब परिसर में जागरण में कलाकार बाबू शर्मा बाप, बबलू व्यास फलौदी के अलावा क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति देंगे।
पोकरण के कलाकरों द्वारा झांकी
भैरव जयंती के अवसर पर पोकरण के झांकी कलाकार रेवताराम के द्वारा झांकी सजाई जाएगी । आकर्षक झांकी के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता भामाशाह कुम्भ सिंह पातावत, पूर्व उपप्रधान जगदीस पालीवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष गोपाल भटड, जगन्नाथ भटड, विजय कुमावत, रेवती प्रसाद पालीवाल, गंगाविशन राठी, शिक्षक नेता पूर्णमल, पुरखाराम मेगवाल, राणाराम भील, रामनारायन जटिया, जीवन सिंह भोपा, राकेश शर्मा, बाबू शर्मा, सीपी पालीवाल, सेठुलाल सेन, कांग्रेस नेता नन्दकिशोर तँवर, अशोक भटड, रवि माली, शेरनाथ, प्रेमनाथ, मांगीलाल मोची, मांगीलाल दर्जी की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन