Ghansyam Sharma / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 216
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित “धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026” के विरोध में शनिवार 28 मार्च को भारत मुक्ति मोर्चा एवं जिला मसीह समाज कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
रैली में बड़ी संख्या में समाज केके लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विधेयक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे पुर्नविचार करने की मांग की।
जिला मसीह समाज कोंडागांव के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोना ने कहा कि 19 मार्च 2026 को पारित यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 के तहत नागरिकों को प्राप्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से लागू मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 के तहत भी कई मामलों में कथित रूप से झूठे प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें आरोप सिद्ध नहीं हो सके। उन्होंने आशंका जताई कि नए विधेयक के लागू होने पर इसके दुरुपयोग की संभावना और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन