Ghansyam Sharma / Mon, Oct 9, 2023 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
आचार संहिता लगते ही आज भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 64 उम्मीदवारों का नाम हैं। दूसरी सूची में पूर्व आईएएस, फिल्म अभिनेता, सांसद समेत नए चेहरों को भी सामिल किया गया है। कोंडागांव विधानसभा से पूर्व मंत्री सुश्री लता उसैंडी तथा केशकाल विधानसभा से पूर्व आई ए एस नीलकंठ टेकाम ओर नारायणपुर से केदार कश्यप को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन