Ghansyam Sharma / Sat, Apr 18, 2026 / Post views : 9
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 के तहत जिले में 33 ग्रामीण सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से वर्चुअल माध्यम से इन कार्यों का शिलान्यास किया, जिसका सीधा प्रसारण चिलपुटी के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हुआ।
PMGSY-IV बैच-1 अंतर्गत स्वीकृत इन सड़कों की कुल लंबाई 119.80 किलोमीटर है, जिन पर लगभग 10,540 लाख रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना से जिले की 34 बसाहटों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल से ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन