Ghansyam Sharma / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 198
बस्तर। पत्रिका लुक
जनपद पंचायत बस्तर के बनियागांव कुचीगुड़ा में जिला पंचायत निधि और वन समिति लाभांश निधि से विकास कार्यों का जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप एवं जनपद अध्यक्ष संतोष कुमार बघेल ने भूमि पूजन किया। इसमें बनियागांव माता गुड़ी में शेड निर्माण और डोकरी देव तालाब का जिर्णोद्धार शामिल है, जिसकी लागत 17 लाख रुपये है।
शकुन्तला कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ये विकास कार्य उसी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इस विकास कार्य से गांव के लोगों को काफी फायदा होगा, खासकर पानी की समस्या दूर होगी और गांव का विकास होगा ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, जनपद अध्यक्ष बस्तर संतोष कुमार बघेल, सरपंच बनियागांव बोंडकी बाई, शेखर जोशी, मंडिया ठाकुर, केशव ठाकुर, गजानंद जोशी, भास्कर जोशी, तुलाराम दिवान, धनसिंग, बनियागांव सचिव वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन