Ghansyam Sharma / Sun, Oct 5, 2025 / Post views : 219
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
रविवार दोपहर नेशनल हाईवे 30 पर केशकाल घाट के नीचे एक तेज़ रफ्तार हाइवा वाहन ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन घटना इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाइवा नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, तभी घाट के नीचे मोड़ पर सामने से आ रही इनोवा कार को टक्कर मार दी, इसके बाद हाइवा बेकाबू होकर आगे बढ़ी और सामने जा रहे 1109 मालवाहक वाहन से टकरा गई।
हादसे में हाइवा चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य वाहन सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद हाइवा पुल की रेलिंग से जा भिड़ी, जिससे उसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही केशकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन