Ghansyam Sharma / Tue, Dec 9, 2025 / Post views : 160
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
बरसात की बाधा खत्म, शिक्षा–स्वास्थ्य और आजीविका को मिली रफ्तार
तीन से अधिक गांवों को मिला सालभर सुरक्षित आवागमन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत माकड़ी विकासखंड के ग्राम जोंधरा में वृहद पुल का निर्माण पूर्ण होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। माकड़ी–हटवार पारा–गलीपारा मार्ग पर स्थित 43 मीटर लंबा यह पुल लगभग 3 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
पुल निर्माण से जोंधरा सहित बुडरा, धारली और राकशबेड़ा गांवों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिली है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में पहले नदी-नाले उफान पर होने से रास्ता बंद हो जाता था, जिससे एम्बुलेंस, विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानी होती थी।
ग्राम बुडरा निवासी जयबती पोयाम ने कहा कि अब बरसात में भी आवाजाही सुचारू रहेगी और आपातकालीन सेवाएं आसानी से गांव तक पहुंच सकेंगी। इस पुल से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिली है तथा ग्रामीण जीवन को नई गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन