Ghansyam Sharma / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 170
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) की बदहाल स्थिति लगातार हादसों को जन्म दे रही है। शनिवार को केशकाल मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, परंतु सौभाग्य से बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पत्रिका लुक संवाददाता नरेंद्र सेठिया की तत्परता से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन