Ghansyam Sharma / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 210
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कबीर पंथीय समाज द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय संत समागम के तहत परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब का नगर आगमन हुआ, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
संत के स्वागत में समाज के लोगों द्वारा टोल प्लाजा से रायपुर नाका तक युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकाली गई। वहीं रायपुर नाका से विकास नगर मैदान तक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया। रैली और यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
स्वागत के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित समाज के प्रमुख लोगों ने पुष्पमालाओं से संतों का आत्मीय स्वागत किया।
आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी विकास नगर मैदान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन