Ghansyam Sharma / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 172
कोण्डागांव/माकड़ी। पत्रिका लुक
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 25 के अंतर्गत जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार बुधवार 5 मार्च को विकासखंड माकड़ी में जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया
गया। माकड़ी जनपद पंचायत कार्यालय के बंद कमरे में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अजय उराव सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु सम्मेलन की प्रक्रिया पूरा किया गया। माकड़ी जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 18 नव निर्वाचित जनपद सदस्य हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन पर प्रक्रिया में भाजपा की ओर से जुगबती पोयम और कांग्रेस से हेमलता मरकाम ने दावेदारी पेश की जिसमें जुगबती पोयम को तेरा मत प्राप्त हुए और
हेमलता मरकाम को पांच मत मिले। तथा उपाध्यक्ष के लिए बैसाखूराम को राम को 14 मत मिले, अंगद पटेल को 4 मत मिले हैं। इससे जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा रहा जिससे पूरे माकड़ी में खुशी का माहौल रहा । जनपद पंचायत से चौक तक बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत किया गया।इसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बालकुवंर, मंडल अध्यक्ष संजू ग्वाल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन