Ghansyam Sharma / Tue, Sep 24, 2024 / Post views : 175
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा व अन्य…
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर बुधवार से मोर् बूथ मोर अभियान चलाएगी,अभियान के तहत बूथ में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी सांसद,विधायक,मंत्री,पार्षद एवं जिला-जनपद के जनप्रतिनिधि से लेकर पंच-सरपंच सभी बूथ तक जाएंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा में मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
अब तक जिले में लगभग 20 हजार सदस्य बनाये जा चुके हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने जाएंगे। बूथों पर 8 से 10 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात कर लोगों के साथ भोजन करेंगे और लोगो को सदस्य बनने प्रेरित कर 100 सदस्य बनाएंगे। कोंडागांव विधायक लता उसेंडी कोंडागांव शहर मंडल के सरगीपाल , कुम्हार पारा, मसोरा, चिपावंड, काकड़बेडा ,मुलमुला बूथ केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुलनार और कुकड़ागार भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा शामपुर और गागड़ा बूथ में सम्मिलित रहेंगे अभियान में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी एक एक बूथ में 100 सदस्य बनाने के लिए शामिल रहेंगे। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, प्रदीप नाग, प्रतोष त्रिपाठी, रौनक दीवान, संतोष पात्र मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन