Ghansyam Sharma / Sun, Feb 11, 2024 / Post views : 161
फरसगांव। पत्रिका लुक ( राजमन नाग)
दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी फरसगांव मंडल के द्वारा कार्यालय में श्रदा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीण बदेशा ने कहा दीनदयाल उपाध्यायजी के विचार हमेशा सदा जीवन उच्च विचार रहे वह मेधावी छात्र बेस्ट ऑर्गनाइजर ,राइटर ,जर्नलिस्ट थिंकर ,फिलासफर , सच्चे राष्ट्रवादी और मानवतावादी थे। जिला महामंत्री तरुण साना ने कहा पंडित जी 1937 में आरएसएस में शामिल हुई और प्रचारक के रूप में सामने आए और उसे समय दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय जन संघ के महासचिव की जिम्मेदारी दी गई वे इस पद पर 1951 से 1967 तक रहे यही नहीं 29 दिसंबर 1967 को पंडितजी जनसंघ के अध्यक्ष बने राष्ट्र चिंतन में सबसे आगे रहे। इन दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश दुग्गा अध्यक्ष बड़ेडोंगर ,हेमचंद देवांगन, मंडल अध्यक्ष फरसगांव एंव सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन