Ghansyam Sharma / Sun, Jul 31, 2022 / Post views : 145
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के द्वारा देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद और नारी सम्मान की गरिमा का अनादर करते हुए अनुपयुक्त शब्दों का उपयोग कर अपमान किया गया, जिससे पूरे देश का आदिवासी समाज आक्रोषित है । इसी तारतम्य मे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा अजाक थाना पहुंचकर कार्यवाही की मांग की साथ ही अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस दौरान मुख्यरूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव पोयाम, जितेंद्र सुराना, जिला महामंत्री प्रदीप नाग, नागेश देवांगन, अविनाश सोरी, गौरव ठाकुर, महेंद्र पारख, सुनील यादव, देवेंद्र मौर्य, धनसूदास, रौनक पटेल, बाबा खान, योगेंद्र नेताम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन