Ghansyam Sharma / Thu, Apr 27, 2023 / Post views : 144
नक्सली हमले में शहीद 11 जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, जताया दु:ख
कांग्रेस के शासन में लाॅ एण्ड आर्डर समाप्त,केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनायें प्रदेश में जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच रही
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी और बस्तर संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों में भी जीत हासिल करेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था समाप्त हो गयी है। सरगुजा क्षेत्र में हालिया हुई घटना इसका जीवंत उदाहरण है। जिसके विरोध में भाजपा ने गुरूवार को सरगुजा संभाग बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने भाजपा जिला कार्यालय में आहूत पत्र वार्ता में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सली हमले से शहीद 11 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। श्री माथुर ने पत्र वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनायें निचले स्तर तक नहीं पहुंच रही है। गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की केन्द्र की प्रधानमंत्री आवास योजना इसका उदाहरण है। जिसके लिये भाजपा ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन भी किया था। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीति और सोच किस तरह की है, यह अब स्पष्ट हो चुका है। प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते चार साल में लाॅ एण्ड आर्डर खत्म हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के भारी भष्ट्राचार, समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था और केन्द्र की मोदी सरकार की जनता से जुड़ी योजनाओं को लेकर मैदान में उतरेगी एवं छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल कर सरकार बनायेगी। पत्र वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय,भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,कांकेर सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना,कमल चंद भंजदेव,शिवनारायण पाण्डेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन